गुजरे जमाने की खूबसूरत बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पूनम ढिल्लन 18 अप्रैल 2021 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। पूनम ढिल्लन का फिल्मी करियर तो बहुत लंबा नहीं रहा है मगर वह हमेशा चर्चा में जरूर रही हैं। केवल 16 साल की उम्र में बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली पूनम की जिंदगी काफी दिलचस्प रही हैं। आइए, जानते हैं पूनम ढिल्लन की जिंदगी के दिलचस्प पहलू।पूनम ढिल्लन अपने समय पर बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं। पूनम ढिल्लन की प्रफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही हैं। जानते हैं पूनम ढिल्लन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

गुजरे जमाने की खूबसूरत बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पूनम ढिल्लन 18 अप्रैल 2021 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। पूनम ढिल्लन का फिल्मी करियर तो बहुत लंबा नहीं रहा है मगर वह हमेशा चर्चा में जरूर रही हैं। केवल 16 साल की उम्र में बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली पूनम की जिंदगी काफी दिलचस्प रही हैं। आइए, जानते हैं पूनम ढिल्लन की जिंदगी के दिलचस्प पहलू।
यश चोपड़ा की खोज थीं पूनम ढिल्लन

पूनम ढिल्लन ने साल 1978 में मिस इंडिया यंग का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद यश चोपड़ा की नजर पूनम ढिल्लन पर पड़ी। उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म त्रिशूल में पूनम को कास्ट किया। इस फिल्म में पूनम ढिल्लन ने संजीव कुमार की बेटी और शशि कपूर-अमिताभ बच्चन की बहन का किरदार निभाया था।
'नूरी' से बनीं लोगों के आंखों का नूर

यश चोपड़ा ने इसके बाद पूनम ढिल्लन को अपने प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म नूरी में फारूख शेख के साथ कास्ट किया था। नूरी में पूनम की खूबसूरती के लोग दीवाने हो गए थे। इस फिल्म के लिए पूनम को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट ऐक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।
केवल 16 साल की उम्र में पहना था स्विमसूट

'त्रिशूल' पूनम ढिल्लन की पहली फिल्म थी मगर इस फिल्म में भी उन्होंने महज 16 साल की उम्र में स्विमसूट पहनने से परहेज नहीं किया। इसके बाद पूनम कुछ और फिल्मों में भी स्विमसूट में नजर आई थीं।
जब शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन को जड़ दिया था थप्पड़

यश चोपड़ा की फिल्म त्रिशूल के एक सीन में शशि कपूर को पूनम ढिल्लन को थप्पड़ मारना था। इस सीन को रियलिस्टिक बनाने के के लिए शशि कपूर ने बिना बताए यश चोपड़ा के ऐक्शन बोलते ही पूनम को जोरदार तमाचा जड़ दिया। हालांकि इस सीन को फिल्माए जाने के बाद शशि ने पूनम से माफी भी मांगी थी।
इंडिया में पहली बार वैनिटी वैन लाई थीं पूनम

पूनम ढिल्लन एक बार अपने दोस्त और प्रड्यूसर जगमोहन मूदड़ा से मिलने लॉस ऐंजिलिस पहुंचीं। वहां पहली बार पूनम ढिल्लन ने वैनिटी वैन देखी। इसके बाद पूनम ने इंडिया में आकर 25 वैनिटी वैन बनवाईं। धीरे-धीरे ये वैनिटी वैन इतनी पॉप्युलर हुईं कि आज ज्यादातर बड़े स्टार्स अपने साथ आलीशान वैनिटी वैन लेकर चलते हैं।
रमेश तलवार को किया था डेट, मगर नहीं हुई शादी

एक समय पर पूनम ढिल्लन फिल्म डायरेक्टर रमेश तलवार के काफी नजदीक आ गई थीं। कहा जाता है कि नूरी की शूटिंग के दौरान ही रमेश और पूनम नजदीक आए थे। कहते हैं कि रमेश तलवार ने पूनम के लिए मुंबई में घर भी खरीद लिया था मगर कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
प्रड्यूसर अशोक ठकेरिया से की शादी

साल 1988 में पूनम ने फिल्म प्रड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी कर ली। अशोक और पूनम के 2 बच्चे हैं। हालांकि पूनम की यह शादी भी ज्यादा नहीं चली और 1997 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगीं।
पति को सबक सिखाने को चलाया एक्सट्रा मैरिटल अफेयर

अशोक से शादी होने के कुछ समय बाद पूनम को पता चला कि उनके पति का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। अपने पति को सबक सिखाने के लिए पूनम ढिल्लन ने भी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलाना शुरू कर दिया। हालांकि यह हथियार भी उनकी शादी नहीं बचा सका और आखिरकार पूनम ने अशोक से तलाक ले लिया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gkJB8g
via IFTTT
No comments:
Post a Comment