() की दूसरी लहर की चपेट में बॉलिवुड बुरी तरह से आ गया है। हर दिन कुछ सिलेब्रिटीज COVID-19 पॉजिटिव निकल रहे हैं। पिछले दिनों ऐक्टर () कोरोना पॉजिटिव निकले थे। अब खबर आ रही है कि उनकी पत्नी और उनके दोनों बेटे शौर्यमान और सत्येंद्र भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। शनिवार शाम को ही रेणुका, शौर्यमान और सत्येंद्र के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद सभी लोगों ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं। इससे पहले आशुतोष राणा ने भी खुद को क्वॉरंटीन कर लिया था। आशुतोष और रेणुका कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने की गुजारिश की है। बता दें कि शनिवार का दिन बॉलिवुड सेलेब्स के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा। अर्जुन रामपाल के अलावा नील नितिन मुकेश, सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा, कटरीना कैफ, विकी कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली जैसे सिलेब्रिटीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QtZQF3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment