Tuesday, November 17, 2020

Tom and Jerry Trailer: बचपन की यादें ताजा कर गुदगुदा देगा 'टॉम ऐंड जेरी' का ट्रेलर

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने बचपन में के मजेदार कार्टून नहीं देखे होंगे। अब एक बार फिर फिल्म के रूप में टॉम ऐंड जेरी की जोड़ी वापस आ रही है। टॉम ऐंड जेरी की ऐनिमेटेड फिल्म का कार्टून रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में एक बार फिर आपको चूहे-बिल्ली की यह मशहूर लड़ाई मजेदार तरीके से देखने को मिलेगी। इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। वॉर्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पूरी तरह ऐनिमेटेड नहीं है। इसमें केवल टॉम, जेरी और कुछ जानवरों के ऐनिमेशन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ट्रेलर बिल्कुल असली फिल्म जैसा ही है। फिल्म में टॉम ऐंड जेरी की लड़ाई की कहानी बिल्कुल वास्तविक अंदाज में रखी गई है। इसमें दिखाया गया है कि एक होटल में बहुत बड़ी वीआईपी शादी होने वाली है लेकिन वहां का स्टाफ जेरी से परेशान है। जेरी को पकड़ने के लिए टॉम को हायर किया जाता है और फिर शुरू होती है इनकी मजेदार लड़ाई। इस फिल्म में टॉम ऐंड जेरी के किरदार के अलावा क्लोई ग्रेस मॉरेट्स, माइकल पेनया, रॉब डिलैनी, कॉलिन जोस्ट और केन जियॉन्ग ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का डायरेक्शन टिम स्टोरी ने किया है और यह अगले साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nM1JbJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment