Monday, November 9, 2020

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल के घर से NCB को मिली हैं कुछ दवाएं

की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक दिन पहले ही बॉलिवुड ऐक्टर के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद ने अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को 11 और 12 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। खबर है कि एनसीबी को अर्जुन रामपाल के घर से कुछ ऐसी दवाएं मिली हैं जो एनडीपीएस ऐक्ट के अंतर्गत आती हैं। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बात को कन्फर्म किया है। यह भी पता चला है कि छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम ने अर्जुन रामपाल के घर से दवाओं के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य कुछ डॉक्यूमेंट्स को जब्त किया है। एनसीबी की पूछताछ में अर्जुन और गैब्रिएला को इन दवाओं का मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन दिखाना होगा। बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल के ड्राइवर से भी पूछताछ की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया था और उनके पास से हशीश और एल्प्राजोलम की कुछ टेबलेट्स बरामद की गई थीं। अगिसियालोस जिन ड्रग पेडलर्स के संपर्क में थे उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के आधार पर अगिसियालोस को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया था कि अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स एक बहुत बड़े ड्रग सिंडिकेट के ऐक्टिव मेंबर हैं और उन्होंने उन्हीं ड्रग पेडलर्स को ड्रग्स सप्लाई की थी जिनसे रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत ने ड्रग्स खरीदी थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lhNDxR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment