Friday, November 6, 2020

Kamal Haasan Birthday: कम लोग जानते हैं श्रीदेवी से कमल हासन के रिश्ते का ये सच

साउथ सुपरस्टार का आज (7 नवंबर) जन्मदिन है। वह साउथ के ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों के भी जाने-माने ऐक्टर रहे हैं। उन्होंने बतौर ऐक्टर, डांसर, फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, प्रड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी काम किया है। वह पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमा रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में रही और कई ऐक्ट्रेसस से उनका नाम जुड़ा। ऐसा ही एक नाम है श्रीदेवी का। हालांकि वह अपने रिश्ते की सच्चाई बता चुके हैं। श्रीदेवी और कमल हासन की केमिस्ट्री थी हिट कमल हासन और श्रीदेवी ने कई भाषाओं में ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं। 'सदमा' उनकी आइकॉनिक फिल्म है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद थी और कमल हासन बता चुके हैं कि उस वक्त लोग साथ में अच्छे दिखने वाले कपल्स क की तुलना श्रीदेवी और कमल हासन से करते थे। श्रीदेवी की मां चाहती थीं, दोनों कर लें शादी बाहर के लोगों अलावा श्रीदेवी की मां को भी दोनों की जोड़ी बहुत पसंद थी। कमल हासन श्रीदेवी पर लिखे स्पेशल नोट 'The 28 Avatars Of Sridevi' में इस बात का खुलासा किया था कि श्रीदेवी की मां चाहती थीं कि कमल हासन और श्री शादी कर लें। हालांकि सच ये था कि श्रीदेवी को वह बहन की तरह मानते थे। फिल्मों की वजह से नहीं करते थे खुलासा कमल हासन ने खुलासा किया था कि उन दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। फैन्स को लगता था कि दोनों का अफेयर है तो इंडस्ट्री में भी कह दिया गया था कि फिल्मों के लिए यह इम्प्रेशन बना रहने दें। कमल हासन ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे का बहुत रिस्पेक्ट करते थे और आखिरी वक्त तक श्रीदेवी उनको 'सर' कहकर बुलाती रहीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eBJT7W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment