दीपावली के मौके पर हर कोई अपने घर को सजा रहा है। बच्चों में रौशनी और रंगों के इस त्योहार का अपना अलग उत्साह रहता है। अब अपनी इनाया नौमी खेमू को ही ले लीजिए। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया है तो छोटी सी, लेकिन घर सजाने की बारी आई तो खुद रंगोली बनाने बैठ गईं। मां सोहा ने भी उसकी तस्वीरें ले लीं। अब इस छुटकी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर सोहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इनाया की रंगोली बनाती हुई तस्वीर पोस्ट की हैं। इसमें वह जमीन पर बैठकर रंगों की पुड़िया के साथ रंगोली बना रही है। हालांकि, वह अकेली नहीं है। इस काम में घर की हाउसहेल्प इनाया की मदद कर रही है। करीना भी चाहती हैं बेटी होसोहा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। वैसे पटौदी परिवार के लिए जल्द ही एक और खुशखबरी आने वाली है। करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और वह चाहती हैं कि उन्हें बेटी हो। यदि ऐसा होता है तो जल्द ही इनाया को एक प्यारी सी सहेली भी मिल जाएगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38GreXn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment