Sunday, November 8, 2020

कमला हैर‍िस की 'बेहद करीबी' हैं शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की भतीजी प्रीता सिन्‍हा, सामने आई तस्‍वीर

अमेरिकी इतिहास पहली बार कोई महिला उपराष्‍ट्रपति बनने जा रही है। कमला हैरिस की इस सफलता ने हम हिंदुस्‍तानियों की खुशी को दोगुना करने का काम किया है, क्‍योंकि उनका कनेक्‍शन भारत से भी है। दुनियाभर से सोशल मीडिया पर कमला हैरिस को बधाइयां मिल रही हैं। अब दिग्‍गज ऐक्‍टर और पॉलिटिश‍ियन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने भी एक खुलासा किया है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की भतीजी प्रीता सिन्‍हा, कमला हैरिस की करीबियों में से है। शत्रुघ्‍न ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने ट्विटर पर किया खुलासा शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके बड़े भाई की बेटी प्रीता और कमला हैरिस नजर आ रही हैं। शत्रुघ्‍न लिखते हैं, 'हार्दिक बधाई! दुनिया जो बाइडेन की शानदार और सबसे योग्य जीत से खुश है! इसके अलावा, हमें सबसे वांछनीय, सुरुचिपूर्ण, अद्भुत, बुद्धिमान बौद्धिक समानता वाली कमला हैरिस की जीत को नहीं भूलना चाहिए! यहां वह मेरी बेटी जैसी भतीजी प्रीता सिन्‍हा, मेरे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्‍हा की बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं।' 'प्रीता भी है यश की हकदार' शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने आगे लिखा है कि प्रीता कमला हैरिस की युवा टीम के साथ जुड़ी हुई हैं और बहुत करीब रहकर उनके साथ काम कर रही हैं। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लिखते हैं, 'भारत के पसंदीदा / भारतीयों के साथ गहराई से जुड़ा है अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव। इस उत्कृष्ट मेगा जीत के लिए हमारी अपनी कमला और उनके लोगों को समर्थन, बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करने लिए हमारी बेटी प्रीता भी यश की हकदार है! बहुत बढ़िया! भगवान भला करे।' प्रियंका चोपड़ा ने भी लिखा लंबा नोट बता दें कि अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन ने डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को तगड़ी श‍िकस्‍त दी है। बाइडेन की जीत पर बॉलिवुड के भी तमाम दिग्‍गजों ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें और कमला हैरिस को बधाइयां दीं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा। प्रियंका ने लिखा, 'अमेरिका ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में अपना फैसला दिया... हर वोट मायने रखता है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के कार्य करने के तरीके का इतना शक्तिशाली प्रदर्शन किया। अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडेन और पहली महिला उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस को बधाई। बड़ा सपना देखों लड़कियों! कुछ भी हो सकता है!!' ब‍िहार चुनाव में बेटे लव सिन्‍हा की दावेदारी बहरहाल, देश में 7 नवंबर को बिहार में तीसरे चरण का चुनाव भी संपन्‍न हुआ है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा भी चुनावी मैदान में हैं। वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव में खड़े हुए थे। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं। उम्‍मीद है लव बिहार विधानसभा का युवा चेहरा बनेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32qtRsl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment