Friday, November 13, 2020

दिवाली पर फैन ने सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर जलाए दीये, बहन श्‍वेता बोलीं- हम लड़ेंगे...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को शनिवार को पूरे 5 महीने बीत गए हैं। सच की तलाश में सीबीआई से लेकर नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो और ईडी तक की जांच जारी है। शनिवार को दीपावली भी है, लेकिन सुशांत की कमी उनके परिवार और फैन्‍स को बहुत खल रही है। शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा कि आज इस दिवाली सुशांत हमारे बीच नहीं होंगे। सुशांत की याद में उनकी एक महिला फैन शुक्रवार को मुंबई में उनके घर के बाहर पहुंची। सुशांत के नाम का दीया जलाया और उम्‍मीद जताई की यह जलती लौ इंसाफ की किरण लेकर आएगी। श्‍वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की तस्‍वीर सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने इस फैन की फोटो शेयर की है। तस्‍वीर में महिला फैन सुशांत के अपार्टमेंट मॉन्‍ट ब्‍लैंक के बाहर हाथों में दीपक लिए खड़ी है। श्‍वेता ने इसके साथ कैप्‍शन में लिखा है, 'हां, हमें पूरा यकीन है इस तंत्र पर और हम आगे बढ़ते रहेंगे, अपनी आवाज उठाते रहेंगे जब तक कि हमें इंसाफ नहीं मिल जाता।' जांच रिपोर्ट का इंतजार, एनसीबी की पूछताछ जारीबता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच अपने आख‍िरी चरण में है। जबकि एम्‍स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने और दम घुटने के कारण ही हुई है। सुशांत मामले में एक बड़ा खुलासा ड्रग्‍स ऐंगल को लेकर हुआ है, जिसके बाद दीपिका पादुकोण से लेकर अर्जुन रामपाल और सारा अली खान से लेकर श्रद्धा कपूर से एनसीबी पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने अभी तक मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं की है। जबकि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर रिहा हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UqJvj7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment