Friday, November 13, 2020

अमिताभ बच्चन ने शेयर कीं अयोध्या की भव्य तस्वीरें, लोग बोले- बड़ी जल्दी याद आ गया!

दीपावली पर सभी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलिवुड की विशेज भी छाई हुई हैं। अब ने अयोध्या की तस्वीर पोस्ट करके फैन्स को विश की है। हालांकि उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। बिग बी ने पोस्ट किया सरयू नदी के किनारे का भव्य नजारा अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें सरयू नदी के किनारे दिवाली के एक दिन पहले का नजारा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के मुताबिक, अयोध्या में 5,84,572 दिये जलाने का रिकॉर्ड गिनेस (गिनीज) बुक में दर्ज किया गया है। यूजर ने लिखा- आज भी राम मंदिर पर नहीं बोलोगे? अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के रिऐक्शंस हैं। कई लोगों ने उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की है। यूजर्स ने लिखा है, बड़ी जल्दी याद आ गया वहीं एक और यूजर ने लिखा है, आज भी राम मंदिर पर नहीं बोलोगे?


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ps0DTP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment