में जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () ने बुधवार 11 नवंबर को की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की है। अब एक दिन बाद गुरुवार 12 नवंबर को अर्जुन रामपाल से पूछताछ कर सकती है। एनसीबी ने हाल में अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा था जिसमें कुछ ऐसी टैबलेट्स पाई गई थीं जो एनडीपीएस ऐक्ट के तहत बैन हैं। एनसीबी इसी बारे में गैब्रिएला और अर्जुन से पूछताछ करेगी। एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि अर्जुन और गैब्रिएला को यह बताना होगा कि उनके पास ये दवाएं कहां से आई हैं और क्या इसके लिए उनके पास कोई लीगल प्रिस्क्रिप्शन है या नहीं। बता दें कि ऐसी दवाओं के लिए एक डॉक्टर का पर्चा होना जरूरी होता है वरना ऐसी दवाएं रखना एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गैर-कानूनी होता है। बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया था। अगिसियालोस के पास से भी एनसीबी को हशीश और एलप्राजोलम की टैबलेट्स मिली थीं। एनसीबी का कहना है कि अगिसियालोस एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं। एक नाइजीरियन व्यक्ति ने गिरफ्तारी के बाद अगिसियालोस का नाम लिया था। एनसीबी के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि अगिसियालोस उन ड्रग पेडलर्स के संपर्क में थे जिनसे कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती, शौविक, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32y4GnL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment