सुशांत सिंह राजपूत का परिवार एक बड़े दर्द से जूझ रहा है। उनकी बहन का मानना है कि इस दर्द से उबरने का सबसे अच्छा तरीका आध्यात्मिकता है। उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। श्वेता ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट सुशांत का परिवार न्याय की आस में हैं। उनके लिए ये मुश्किल वक्त है। ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता सिखा रही हूं और इसे जीवन में रोजाना प्रैक्टिस में ला रही हूं। दिल तोड़ने वाला दर्द और गहरी घबराहट और निराशा को सिर्फ आध्यात्मिकता से संभाला जा सकता है। जब आप अपने अंदर ईश्वर से कनेक्ट करते हैं, तो सारी बाहरी और भीतरी मुश्किलों से जूझने के लिए आपको अटूट ऊर्जा मिलती है। ईश्वर हम आपको प्यार करते हैं, हमेशा हमारे साथ रहना और सही रास्ते पर हमारा मार्गदर्शन करना। बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत हो। एम्स की रिपोर्ट में मौत का कारण सूइसाइड सुशांत की मौत कैसे हुई, इसकी फाइनल रिपोर्ट अब तक सीबीआई से नहीं मिल सकी है। हालांकि एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने आत्महत्या की थी। डॉक्टर सुधीर गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के शरीर पर हैंगिग के सिवा कोई इंजरी नहीं मिली।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eQlBXK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment