Friday, November 6, 2020

दीपिका पादुकोण ने कार का पीछा कर रहे फटॉग्रफर्स को फटकारा, दी लीगल ऐक्शन की धमकी

जब बाहर निकलती हैं तो फटाग्रफर्स के कैमरे उन्हें ढूंढ़ ही लेते हैं। लॉकडाउन के वक्त सिलेब्स बाहर नहीं निकले और अब फिर से लोगों की निकलना शुरू किया है। दीपिका पादुकोण भी अब बाहर दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनकी रीसेंट आउटिंग पर उनकी पपराजी से नोकझोक की खबर है। दीपिका के साथ थीं अनन्या पांडेय freepressjournal.com की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को रीसेंटली धर्मा प्रॉडक्शन के पुराने ऑफिस पर देखा गया। यहां उन्होंने पपराजी को फटकार लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के साथ अनन्या भी थीं। दोनों की कई तस्वीरें लेने के बाद भी फटॉग्रफर्स दीपिका की कार का पीछा करने लगे। दीपिका के बॉडीगार्ड्स से हुई बहस इस पर दीपिका के बॉडीगार्ड्स कार से बाहर आ गए और उनकी पपराजी से बहस होने लगी। रिपोर्ट्स हैं कि इसके बाद बहस बढ़ गई तो दीपिका को कार से बाहर आना पड़ा और उन्होंने समझाने की कोशिश की। बात बढ़ गई तो उन्हें फटाग्रफर्स को लीगल ऐक्शन लेने की धमकी देनी पड़ी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3k3JxI5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment