Sunday, November 15, 2020

राधिका मदान को एक हॉलिवुड स्टार पर है क्रश, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

पिछली बार दिग्गज अभिनेता इरफान के साथ फिल्म '' में उनकी बेटी के किरदार में दिखाई दीं ऐक्ट्रेस ने हाल में सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उन्हें एक हॉलिवुड स्टार पर क्रश है। राधिका मदान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को यह जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ इस स्टार की तस्वीर का कोलाज बनाकर राधिका ने शेयर किया है। इसके बाद से इस पोस्ट फैन्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दरअसल राधिका ने दिवाली की बधाई देते हुए अपनी 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली हैं। इनमें से एक तस्वीर में उन्होंने इनसेट में हॉलिवुड स्टार रायन गॉसलिंग () की तस्वीर लगा रखी है। तस्वीर शेयर करते हुए राधिका ने लिखा, 'मेरी और मेरे अपने की तरफ से हैपी दिवाली।' इन तस्वीरों में ट्रडिशनल लुक में राधिका काफी खूबसूरत लग रही हैं और फैन्स के भी तस्वीर पर काफी रिऐक्शन आ रहे हैं। वैसे भले ही राधिका को रायन पर क्रश हो लेकिन बता दें कि रायन गॉसलिंग पहले से ही ऐक्ट्रेस इवा मेंडेस के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों की 2 बेटियां भी हैं। रायन अभी तक 2 बार फिल्म 'हाफ नीलसन' और 'ला ला लैंड' के लिए ऑस्कर्स में बेस्ट ऐक्टर की कैटिगरी में नॉमिनेट हो चुके हैं। उन्होंने 'द नोटबुक', 'क्रेजी स्टूपिड लव', 'ड्राइव', 'गैंगस्टर स्क्वॉड', 'ब्लेड रनर 2049' और 'फर्स्ट मैन' जैसी फेमस फिल्मों में काम किया है। राधिका मदान की बात करें तो टीवी से ऐक्टिंग करियर शुरू करने के बाद उन्होंने साल 2018 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' से डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हुई हैं जिनमें राधिका के काम की काफी तारीफ हुई थी। अब राधिका की अगली फिल्म 'शिद्दत' की शूटिंग चल रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IylNih
via IFTTT

No comments:

Post a Comment