औऱ इस वक्त दुबई में हैं। वे जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं और इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं। मिस्टर और मिसेज कोहली के इस दौरान कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। अब अनुष्का ने अपने पति की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बाथरूम के सिंक में जूतों से कीचड़ छुड़ा रहे थे विराट अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट की है, इसमें वह अपने जूते साफ करते नजर आ रहे हैं। विराट बाथरूम सिंक में अपने टूथब्रश से जूते साफ कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन दिया है, टूर के पहले पति को तन्मयता से अपने गंदे स्पाइक्स साफ करते पकड़ा। जनवरी 2021 में आने वाला है नन्हा मेहमान विराट और अनुष्का के घर नन्हा मेहमान जनवरी 2021 में आने वाला है। विराट को बीसीसीआई की तरफ से पैटर्निटी लीव भी मिल गई है। विराट-अनुष्का ने पैरंट्स बनने की खुशखबरी अगस्त में दी थी। इसके बाद अनुष्का की बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती कई तस्वीरें नजर आ चुकी हैं। विराट इस वक्त अनुष्का का खास ध्यान दे रहे हैं। रीसेंटली उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के भी वीडियो और तस्वीरें सामने आए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3njgAKt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment