Tuesday, November 17, 2020

अभिषेक बच्चन और रिमी सेन के 'शिकदुम' गाने पर ऐसे नाचे इंडोनेशियन कपल, वीडियो ने मचाई है धूम

अभिषेक बच्चन और रिमी सेन स्टारर फिल्म 'धूम' का गाना शिकदुम एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया है। दरअसल इस डांस वीडियो को कॉपी करने की कोशिश करते दिख रहे हैं फैन्स और उनका यह वीडियो सुर्खियों में छाया है। सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया के फैन्स का य डांस वीडियो काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो में कपल हूबहू अभिषेक बच्चन और रिमी के स्टेप्स की कॉपी करता दिख रहा। इतना ही नहीं, दोनों की ड्रेसिंग भी वैसी ही नजर आ रही है, जैसा इस गाने में दोनों ऐक्टर्स ने पहन रखा है। सोशल मीडिया पर फैन्स की इस कोशिश की सभी तारीफें कर रहे हैं। याद दिला दें कि फिल्म 'धूम' 16 साल पहले 27 अगस्त 2004 में रिलीज़ हुई थी। अभिषेक बच्चन, रिमी सेन स्टारर इस फिल्म में उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचाया था, जिसके बाद फिल्म के कई सीक्वल भी आए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f9mFpO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment