Monday, November 16, 2020

कटरीना कैफ जैसी दिखती हैं अलिना राय, अपनी अलग बनाना चाहती हैं पहचान

सोशल मीडिया स्टार और मॉडल अलिना राय के लुक्स काफी कुछ कटरीना से मिलते जुलते हैं। हालांकि उनके लिए यह कॉम्पिलमेंट की तरह है लेकिन अलिना अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं अलिना अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली अलिना राय अब म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। हाल में अलिना ने ईटाइम्स के साथ खुलकर बातचीत की।

कटरीना कैफ जैसी दिखती हैं अलिना राय, अपनी अलग बनाना चाहती हैं पहचान

सोशल मीडिया स्टार और मॉडल अलिना राय के लुक्स काफी कुछ कटरीना से मिलते जुलते हैं। हालांकि उनके लिए यह कॉम्पिलमेंट की तरह है लेकिन अलिना अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं अलिना अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

बादशाह के म्यूजिक वीडियो से हुईं फेमस
बादशाह के म्यूजिक वीडियो से हुईं फेमस

यूं तो अलिना सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं लेकिन उन्हें असली पहचान बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'कमाल है' से बनी। पिछले साल आए इस वीडियो के बाद लोगों का ध्यान अचानक अलिना पर जाने लगा।

'मैं अपनी फेवरिट हूं'
'मैं अपनी फेवरिट हूं'

अलिना ने बताया कि जब वह मुंबई आईं तो लोगों ने कहना शुरू किया कि वह कटरीना जैसी लगती हैं। हालांकि अलिना का कहना है कि वह किसी के जैसी नहीं दिखना चाहती हैं बल्कि चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके लुक्स से पहचानें।

बॉलिवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं अलिना
बॉलिवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं अलिना

अलिना ने कहा कि वह कटरीना के काम और मेहनत का बहुत सम्मान करती हैं लेकिन वह चाहती हैं बॉलिवुड में उन्हें कटरीना की हमशक्ल नहीं बल्कि अलिना राय के तौर पर ही पहचाना जाए।

अलिना के पास हैं 2 फिल्में
अलिना के पास हैं 2 फिल्में

अलिना ने अभी 2 फिल्में 'सॉरी, आई एम लेट' और 'लखनऊ जंक्शन' साइन की हैं। लखनऊ जंक्शन में अलिना राहुल रॉय और जाकिर हुसैन जैसे कलाकारों के साथ दिखाई देंगी। अलिना इसमें लखनऊ की एक जर्नलिस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।

मिथुन के बेटे माहाअक्षय के साथ होगी 'सारी, आई एम लेट'
मिथुन के बेटे माहाअक्षय के साथ होगी 'सारी, आई एम लेट'

अलिना की दूसरी फिल्म 'सॉरी, आई एम लेट' में वह एक बिगड़ैल अमीर लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में वह मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय और निकिता सोनी के साथ दिखाई देंगी।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IL3mqz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment