Sunday, November 8, 2020

कंगना रनौत ने 'गजनी' से की जो बाइडेन की तुलना, कमला हैरिस का किया सपोर्ट

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जबसे सोशल मीडिया पर आई हैं तबसे सुपरऐक्टिव हैं। कंगना बेबाकी से हर मुद्दे पर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखती हैं। पिछले दिनों बहुत से लोग कंगना के सपोर्ट और विरोध दोनों में सोशल मीडिया पर देखे गए हैं। अब कंगना ने अमेरिका में हुए हालिया राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट पर ट्वीट किया है और यूएस की होने वाली उपराष्ट्रपति का सपोर्ट किया है। कंगना ने कमला हैरिस की एक स्पीच का वीडियो शेयर किया है और उस पर रिऐक्ट करते हुए यूएस के अगले राष्ट्रपति की तुलना 'गजनी' से कर दी है। कंगना ने लिखा, ' बिडेन पर भरोसा नहीं है जिनका डेटा हर 5 मिनट पर क्रैश कर जाता है। उनमें सभी दवाइयां इन्जेक्ट कर दी गई हैं लेकिन वह एक साल से ज्यादा नहीं चलेंगे, साफ है कि कमला हैरिस ही सरकार चलाएंगी।' आगे कंगना ने लिखा, 'जब एक महिला ऊपर उठती है तो वह हर एक महिला के लिए रास्ता बना देती है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए बधाई।' बता दें कि कंगना से पहले कई बॉलिवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर जो बाइडेन की डोनाल्ड ट्रंप पर जीत की तारीफ करते हुए आगामी यूएस प्रेजिडेंट को बधाई दी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी कर ली है जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना की अगली फिल्म 'तेजस' की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में कंगना भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा कंगना ने एक और फिल्म 'धाकड़' भी साइन की है जिसमें कंगना पूरी तरह ऐक्शन अवतार में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32pQjBV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment