Thursday, November 12, 2020

वीडियो: बॉलिवुड की ग्लैमरस लाइफ का सच क्या है, अब स्टार्स की बीवियां खोलेंगी राज

बॉलिवुड स्टार्स की ग्लैमरस लाइफ आम इंसान को काफी अट्रैक्ट करती है। बाहर से यह काफी चकाचौंध भरी होती है लेकिन क्या अंदर से भी ऐसा होता है? सारे राज खोलेंगी बॉलिवुड वाइव्स। बी-टाउन की ग्लैमरस लेडीज और बेस्ट फ्रेंड्स सीमा खान, महीप कपूर, भावना पांडेय और नीलम कोठारी इस डॉक्यू-मूवी में नजर आएंगी। इसकी स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर को होगी। शो में दिखेंगे किंग खान और उनकी क्वीन गौरी '' का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें आपको स्टार्स की पत्नियों की जिंदगी की झलक दिखाई देगी। शो में ये बीवियां अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से लेकर लाइफ स्टाइल तक कई पहलू दिखाएंगी। इसमें आपको शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान भी दिखेंगी। सोहेल खान की वाइफ सीमा ने पोस्ट किया ट्रेलर इस वेब शो का ट्रेलर काफी इंट्रेस्टिंग है। सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने इसे अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें आप जान सकते हैं कि चंकी पांडेय की वाइफ भावना किससे डरती हैं, महीप कपूर किसको स्टॉक करती हैं और नीलम कोठारी को कैसे ऑफर मिल रहे हैं। उनकी शॉपिंग से लेकर ट्रांसपोर्ट, पार्टीज और एक-दूसरे से झगड़े सबकुछ आपको सब इस शो में दिखाई देगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lFLso5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment