Tuesday, November 17, 2020

आदित्‍य रॉय कपूर संग लवमेकिंग सीन्‍स पर बोलीं सान्‍या मल्‍होत्रा- ऐसा नहीं है कि झिझक नहीं होती

सान्‍या मल्‍होत्रा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'लूडो' को लेकर चर्चा में हैं। डायरेक्‍टर अनुराग बसु की इस मल्‍टी-स्‍टारर फिल्‍म में उन्‍हें आदित्‍य रॉय कपूर के ऑपोजिट कास्‍ट किया गया। सान्‍या जो कि इन दिनों अपने परिवार के साथ दिल्‍ली में हैं, ने हाल ही में फिल्‍म के बारे में बात की और बताया कि उन्‍हें यह प्रॉजेक्‍ट कैसे मिला और अनुराग बसु पर भरोसा किया। उन्‍होंने बताया कि ऐक्‍टर्स को हार्ड-बाउंड स्‍क्रिप्‍ट नहीं मिली थी। लवमेकिंग सीन्‍स पर क्‍या बोलीं सान्‍या? वहीं, फिल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर के साथ लवमेकिंग सीन्‍स को लेकर सान्‍या ने कहा , 'अगर स्‍क्रिप्‍ट की डिमांड होती है तो मुझे दिक्‍कत नहीं होती है लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि बहुत कूल रहता है। थोड़ी झिझक और घबराहट होती है। ऐसा नहीं होता कि हम ही अकेले होते हैं सेट पर, वहां लाइट्स, क्रू, कैमरा साउंड, ये सब मुझे ज्‍यादा नर्वस कर देता है।' सान्‍या ने शेयर किया भयानक अनुभव सान्‍या ने अपने पहले ऑडिशन का भयानक अनुभव भी शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि कैसे उन्‍होंने ऑडिशन्‍स के दौरान मौजूद एक कोऑर्डिनेटर ने बेवकूफ बनाया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32UqGtj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment