Monday, November 16, 2020

प्रीति जिंटा पर स्नेह लुटाते दिखे दोनों भाई, ऐक्ट्रेस ने कहा- कोई नीरस पल मेरी जिंदगी में नहीं रहा

प्रीति जिंटा ने भाई-दूज पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने दोनों भाइयों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि प्रीति अपने भाइयों की कितनी लाडली हैं। भाई-दूज के मौके पर आम लोगों से लेकर फिल्मी और टीवी सितारों ने अपने-अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें खूब जमकर पोस्ट की हैं। प्रीति जिंटा ने भी अपने दोनों भाइयों के साथ अपनी यह तस्वीर शेयर की, जिसमें अपनी बहन के गालों को Kiss कर रहे हैं। प्रीति ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'सभी भाई-बहनों को भाई-दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं भाइयों के साथ बड़ी हुई, कभी भी कोई नीरस पल मेरी जिंदगी में नहीं रहा। दो से तीन ज्यादा बेहतर हैं।' इससे पहले प्रीति ने दिवाली पर भी एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें फैन्स को मेसेज दिया था। उन्होंने लिखा था यह साल कुछ अलग है 2020, इस साल दिवाली पर कोई पार्टी नहीं, लेकिन यह साल हमें तैयार होने से कोई रोक नहीं सकता। इसलिए घर पर रहकर ही जितना हो सके अच्छे से तैयार हो जाइए। घर में कोई आ नहीं रहा तो क्या हुआ दिवाली की शुभकामनाएं आ रही हैं, लक्ष्मी मां आ रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f4DlyN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment