Friday, November 13, 2020

आसिफ बसरा के घर आती थीं विदेशी महिलाएं, लिव-इन पार्टनर से होगी पूछताछ

ऐक्टर की आत्महत्या को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आसिफ धर्मशाला में किसी महिला मित्र के साथ रहते थे। 2-3 महिलाएं उनके घर आती थीं। पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी। बता दें कि गुरुवार को आसिफ अपने घर पर मृत पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी है। गुरुवार को देखे गए थे कुत्ते के साथ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिफ के पड़ोसियों ने बताया है कि आसिफ कुछ महीनों से घर से ज्यादा बाहर नहीं दिखाई दे रहे। वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए निकलते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसी कुत्ते के पट्टे से फांसी लगाकर जान दी है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तक उन्हें कुत्ते को टहलाते देखा गया था। शाम को उनकी डेडबॉडी मिली। इंग्लैंड की पार्टनर से होगी पूछताछ आसिफ के पास कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि उनकी लिव-इन पार्टनर से पूछताछ की जाएगी। उनकी पार्टनर इंग्लैंड की हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि कहीं उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया तो नहीं गया। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि उनकी खुदकशी की वजह आर्थिक तंगी तो नहीं थी?


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38ELSHm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment