शिल्पा शेट्टी जितना अपने फिटनेस का ख्याल रखती हैं, उतनी ही वह चटोरी भी हैं। शिल्पा अक्सर खाने-पीने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं और इस बार जो उन्होंने पोस्ट किया उसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी भर जाए। शिल्पा शेट्टी ने संडे को कार में बैठकर वड़ा पाव और भजिये का जमकर लुत्फ उठाया और इस मजेदार पल का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। वह कार के अंदर बैठकर वड़ा पाव खा रही हैं और उनके हसबैंड राज कुंद्रा उनका वीडियो बना रहे थे। शिल्पा शेट्टी कह रही हैं, 'आज संडे है। मैं वड़ा पाव खाने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।' वड़ा पाव के साथ वह पालक पकौड़े का भी मजा लेती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'चलते चलते देखा वड़ा पाव। मन ने बोला संडे है तो खाओ खाओ खाओ। बनता है भाऊ।' इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि वह कर्जत से लौट रही थीं यह उनका फेवरेट है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IdCVd0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment