Monday, November 16, 2020

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपने बच्चों के फर्स्ट भाई-दूज का वीडियो, समीशा ने उतारी भाई की आरती

शिल्पा शेट्टी ने भाई-दूज के मौके पर अपने बच्चों का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ खुद शिल्पा भी नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है यह उनके बच्चों का पहला भाई-दूज है।

Shilpa Shetty son Viaan Raj and his sister Samisha celebrating first bhai dooj: भाई-दूज के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों का प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहन अपने भाई की आरती उतारती दिख रही है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपने बच्चों के फर्स्ट भाई-दूज का वीडियो, समीशा ने उतारी भाई की आरती

शिल्पा शेट्टी ने भाई-दूज के मौके पर अपने बच्चों का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ खुद शिल्पा भी नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है यह उनके बच्चों का पहला भाई-दूज है।

वियान और समीशा का पहला भाई-दूज
वियान और समीशा का पहला भाई-दूज

शिल्पा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ये दोनों मेरे दिल के दो टुकड़े हैं। वियान राज और समीशा अपना पहला भाई-दूज सेलिब्रेट कर रहे हैं।' शिल्पा ने लिखा है कि वह शुक्रगुजार हैं क्योंकि उनके बेटे का एक छोटी बहन का सपना पूरा हो गया।

वीडियो में समीशा मां के साथ अपने भाई वियान की आरती उतारती दिख रही है। इसके बाद शिल्पा समीशा को वियान की गोद में देने की कोशिश कर रही हैं। भाई-बहन का यह वीडियो काफी प्यारा है।

इसी साल फरवरी में हुआ बेटी का जन्म
इसी साल फरवरी में हुआ बेटी का जन्म

शिल्पा अपनी लाइफ को खुशियों को अक्सर फैन्स के साथ सेलिब्रेट करती हैं और उनमें से एक ये भी है। इसी साल फरवरी में शिल्पा के घर बिटिया ने कदम रखा है, जिसका नाम उन्होंने समीशा रखा। यह बच्ची सरोगेसी से हुई है और शिल्पा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें या वीडियो फैन्स से शेयर किया करती हैं।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nvShZB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment