Saturday, November 14, 2020

विराट के पटाखे ना चलाने के मेसेज पर ट्रोलिंग के बीच अनुष्का शर्मा ने बताया, कैसे मनाई दिवाली

ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है। उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ में बताया है कि उन्होंने इस बार दिवाली कैसे सेलिब्रेट की। अनुष्का ने पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें अनुष्का शर्मा और यूएई से वापस आ चुके हैं। विराट अपने ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए सिडनी निकल गए हैं वहीं अनुष्का घर पर हैं। अनुष्का ने इस साल दिवाली एकदम सिंपल तरीके से सेलिब्रेट की। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट पर बताया है, तैयार हुई, घर पर बैठी और खा लिया। इसमें बहुत मजा आया। उम्मीद करती हूं कि आप सबकी दिवाली भी खूबसूरत रही होगी। कुछ लोगों को नहीं रास आया विराट का मेसेज बता दें कि विराट कोहली ने दिवाली से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पटाखे ना छुड़ाने के लिए कहा था। उनके इस वीडियो के बाद से उनको और अनुष्का को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने इसे हिंदू त्योहार को टारगेट करने वाला बयान बताया है। वहीं कुछ लोगों ने विराट कोहली का सपोर्ट भी किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kxfitw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment