ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपने पति गौतम किचलू के साथ हनीमून पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच उन्होंने कुछ और फोटोज शेयर किए हैं जिनमें वह समुद्र में डाइविंग करती नजर आ रही हैं। ये फोटोज ऐसे हैं जो आपको भी वकेशन गोल्स देंगे। काजल ने लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिनमें वह अपने पति के साथ मालदीव में डीप-सी डाइविंग करती दिख रही हैं। समंदर में मिल जाएंगे सवालों के जवाब तस्वीरें शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन दिया, 'समंदर में आपको उन सवालों के जवाब मिल जाएंगे जिनके बारे में आपको लगता है कि उनका अस्तित्व ही नहीं है।' 30 अक्टूबर को हुई शादीतस्वीरों के दूसरे पोस्ट में काजल ने लिखा, 'मुझे समंदर से प्यार है। मुझे हमेशा से नीला पसंद रहा है। इतना शांत और शांतिपूर्ण और ग्लाइडिंग।' बता दें, काजल और गौतम 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी वेडिंग प्राइवेट लेकिन काफी ग्लैमरस थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32OjqPs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment