वेब सीरीज 'आश्रम 2' के कॉन्टेंट से खफा है। करणी सेना का कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने प्रकाश झा को नोटिस भेजा है। अब प्रकाश झा ने इस पर जवाब दिया है। उनका कहना है कि इसे दर्शक तय करेंगे। करणी सेना की भावनाएं आहत बॉबी देओल स्टारर 'आश्रम' वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। करणी सेना का कहना है कि इस वेब सीरीज में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है। सेना की तरफ से प्रकाश झा को लीगल नोटिस दिया गया है। इसमें लिखा है कि वेब सीरीज ने बड़ी संख्या मे लोगों की भावनाएं आहत की हैं। साथ ही आने वाली पीढ़ी के सामने हिंदू धर्म की छवि खराब की है। करणी सेना ने इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की है। 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज, दर्शक करेंगे फैसला बॉलिवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रकाश झा से रिऐक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा, मैं उनकी डिमांड पर फैसला लेने वाला कौन होता हूं? फर्स्ट सीजन के 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। मुझे लगता है कि दर्शक ही 'नकारात्मक छवि' का फैसला करेंगे। क्या ये हमें उन पर छोड़ सकते हैं?
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lbECGs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment