सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जारी सीबीआई की जांच अब निर्णायक मोड़ पर है। दूसरी ओर, नारकोटिक्स ब्यूरो ड्रग्स ऐंगल की परतें खंगाल रहा है। इस मामले में अब सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से एनसीबी की टीम पूछताछ करने वाली है। जबकि भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। रिया ने बताया है कि सुशांत ने पहली बार सारा अली खान के साथ ड्रग्स का हेवी डोज लिया था। रिया की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर यानी शनिवार को खत्म हो रही है। सुशांत को डर था करियर खत्म हो जाएगा बीते 8 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया था। जबकि इससे पहले तीनों में 35 घंटों की मैराथन पूछताछ हुई थी। इसमें रिया ने सुशांत का घर छोड़ने की असली वजह भी बताई थी। अपने कुबूलनामे में रिया ने बताया कि सुशांत ड्रग एडिक्ट थे और वह इससे चाहकर भी निकल नहीं पा रहे थे। रिया का कहना है कि सुशांत बहुत जल्दी घबरा जाते थे। उन पर जब मीटू के फर्जी आरोप लगे, तब वह बहुत घबरा गए थे। उन्हें लगता था कि उकना करियर खत्म हो जाएगा। 'केदारनाथ' के बाद बढ़ी सुशांत की ड्रग्स की लतअपने बयान में रिया ने कहा, 'केदारनाथ मूवी की शूटिंग के दौरान सुशांत की ड्रग्स लेने की लत बढ़ गई। वह इस फिल्म से पहले भी ड्रग्स लेता था। हां, पहले वह लिमिटेड लेता था। लेकिन केदारनाथ के दौरान वह ज्यादा ड्रग्स लेने लगा। रिया के मुताबिक, सुशांत जब मुंबई आए तभी उनका 'सुपर पार्टी कल्चर' बनना शुरू हुआ, जहां ड्रग्स लिया जाता था। लॉकडाउन और ज्यादा ड्रग्स लेने लगे सुशांतरिया के मुताबिक, सुशांत क्यूरेटेड मैरुआना यानी गांजा के 10-20 डोप्स लेते थे। जब खबरें आईं कि संजना सांघी ने उन पर मीटू के आरोप लगाए हैं तो तनाव में आ गए। उन्होंने ज्यादा ड्रग्स लेने शुरू कर दिए। लॉकडाउन में ड्रग्स की खपत और ज्यादा बढ़ गई थी। शूट से लौटे तो बढ़ा हुआ था सुशांत-सारा का वजनरिया ने दावा किया है कि 'केदरनाथ' फिल्म की शूटिंग के वक्त सुशांत हिमालाय पर रहे, वहां ड्रग्स आसानी से और मुफ्त में उपलब्ध था। पूरा सेट ही ड्रग्स ले रहा था। रिया के मुताबिक, कैनबिस से भूख बहुत लगती है वो वेट गेन होता है। जब सारा अली खान और सुशांत 'केदारनाथ' की शूटिंग से लौटे तो दोनों का वजन बढ़ा हुआ था। जबकि हिमालय पर जिस माहौल में शूटिंग हो रही थी वहां वजन का बढ़ना नामुमकिन था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FPLqdg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment