पिछले दिनों ऐक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर सेक्शुअल हैरसमेंट किए जाने के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। कई बॉलिवुड सिलेब्स और अनुराग की पहली एक्स वाइफ आरती बजाज के बाद अब उनकी दूसरी एक्स वाइफ ऐक्ट्रेस कल्कि केकलां भी खुलकर उनके सपोर्ट में आ गई है। 'तुमने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया' सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली कल्कि ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रिय अनुराग इस सोशल मीडिया के सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना। कल्कि ने लिखा, 'तुमने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी है, तुमने अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपने प्रफेशनल स्पेस में भी उनके सम्मान की रक्षा की है। मैं इसकी गवाह रही हूं क्योंकि प्रफेशनल और पर्सनल स्पेस में तुमने मुझे बराबर की जगह दी है।' 'तलाक के बाद भी मेरे साथ खड़े रहे' कल्कि ने आगे लिखा, 'यहां तक कि हमारे तलाक के बाद भी तुम मेरे सम्मान के लिए खड़े रहे। तुमने हमारे साथ आने से पहले मुझे तब सपोर्ट किया जब अपने काम से डर रही थी। यह वक्त बड़ा अजीब है जब हर कोई एक दूसरे को गालियां दे रहा है और झूठे आरोप लगा रहा है। तुम्हें इस समय मजबूत रहने की जरूरत है।' देखें, कल्कि की पूरी पोस्ट: पहली पत्नी आरती बजाज भी अनुराग के सपोर्ट में इससे पहले अनुराग की पहली पत्नी रहीं आरती बजाज ने उनका सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'अनुराग कश्यप आप रॉकस्टार हैं। जैसे आप महिलाओं को सशक्त करते हैं, वैसा करना और उन सभी के लिए सुरक्षित स्थल तैयार करना जारी रखें। मैं सबसे पहले इसे हमारी बेटी के साथ देखती हूं। दुनिया में जरा सी भी ईमानदारी नहीं बची है और दुनिया बेकार लोगों से भरी हुई है। अगर सभी लोग, जो दूसरों से घृणा करने में अपनी ऊर्जा लगाते हैं अगर उसका रचनात्मक इस्तेमाल करते तो यह दुनिया बेहतर होती।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FVuWjL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment