Sunday, September 20, 2020

अनुराग कश्यप ने वकील के जरिए दिया बयान, बोले- यौन शोषण के झूठे आरोपों से बेहद आहत हूं

हाल में ऐक्ट्रेस ने डायरेक्टर के ऊपर यौन शोषण के बेहद संगीन आरोप लगाए थे। पायल ने कहा था कि साल 2015 में अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इसके तुरंत बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों को खारिज कर दिया था। अब अपने वकील के जरिए अनुराग कश्यप का बयान सामने आया है। अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी वकील प्रियंका खिमानी का एक बयान शेयर किया है। इस बयान में प्रियंका ने कहा है कि उनके क्लायंट पर यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए गए हैं और इससे वह बेहद आहत हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा, 'मेरी तरफ से मेरी वकील प्रियंका खिमानी का बयान... शुक्रिया।' बता दें कि पायल घोष ने आरोप लगाया था कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर जोर-जबरदस्ती की कोशिश की। पायल ने कहा है कि वह 21 सितंबर को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगी। पायल ने यह भी कहा कि वह काफी पहले इस बात को सामने लाना चाहती थी लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। हालांकि पायल के आरोपों के बाद बॉलिवुड के बहुत सारे सिलेब्रिटीज अनुराग कश्यप के सपोर्ट में सामने आए हैं। इन लोगों में अनुराग की पूर्व पत्नी आरती बजाज सहित तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, हंसल मेहता जैसे लोग शामिल हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cocsV5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment