Sunday, September 20, 2020

धांसू है जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर, जानें रिलीज डेट

बॉलिवुड ऐक्टर की फिल्म 'सत्यमेव जयते' को काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म का सीक्वल '' बन रहा है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें जॉन अब्राहम का लुक गजब का लग रहा है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म में इस बार जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल ईद पर यानी 12 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस पोर्टर को शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने लिखा, 'जिस देश की मैया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है।' दिव्या खोसला कुमार लंबे समय बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी लॉकडाउन के दौरान फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि अगले महीने अक्टूबर 2020 में इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जाएगी। इस बारे में मिलाप जावेरी ने कहा, 'हमने फिल्म के शूट की लोकेशन मुंबई से बदलकर लखनऊ की है ताकि कहानी को और दमदार बनाया जा सके।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kArlGN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment