दिलीप कुमार के भाइयों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। बता दें कि उनके दोनों छोटे भाइयों एहसान और असलम खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में लाया गया था। दोनों भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब खबर है कि ऐक्टर की भाइयों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एहसान और असम खान को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें रविवार को नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर पर जरूर रखा गया था। परिवार के अहम सदस्य को उनकी तबीतय के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है। लीलावती में दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने ETimes को बताया कि उनकी हालत काफी नाजुक है, क्योंकि वे काफी उम्रदराज होने के साथ-साथ कई तरह के मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे हैं। उनके शरीर के अहम अंग अब चिंता का विषय बन रहे हैं। बता दें कि जहां एहसान की उम्र 90 साल है, वहीं असलम उनसे कुछ ही वर्ष छोटे हैं। दोनों ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़े मरीज हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aNgfdY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment