केस में 2 महीने तक सीबीआई जांच की मांग के बाद आखिरकार परिवार और फैन्स की जीत हुई। सुप्रीम कोर्ट ने अब ये केस CBI को दे दिया है। सुशांत की बहन श्वेता ने सीबीआई टीम का मुंबई में स्वागत करते हुए ट्वीट किया है। सच सामने लाएगी सीबीआई श्वेता ने ट्वीट में लिखा है, #CBIInMumbai पूरी दुनिया ने बिना रुके सीबीआई जांच की लड़ाई लड़ी है अब सीबीआई की जिम्मेदारी है कि उनमें हमारा विश्वास बनाए रखें, हमें पूरा भरोसा है कि सीबीआई सच जरूर सामने लेकर आएगी और न्याय होगा। न्याय के लिए डटी हैं श्वेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता लंबे वक्त से न्याय की मांग का मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने सुशांत के सपोर्ट के लिए ग्लोबल कैंपेन भी चलाया था जिसमें उन्हें दुनियाभर से सपोर्ट मिला। वह सुशांत से जुड़े कई अपडेट्स लगातार करती रहती हैं। श्वेता के इंस्टाग्राम पर सुशांत के पुराने वीडियोज और फोटोज फैन्स के दिलों को तसल्ली देते हैं। आज (शुक्रवार) हो सकती है पूछताछ सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई मुंबई पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले मुख्य अभियुक्तों से पूछताछ की जाएगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iZZZJd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment