Thursday, August 20, 2020

Video: सुशांत की बॉडी को श्‍मशान ले जाते वक्‍त पुलिस को क्‍या इशारा कर रहे थे संदीप सिंह?

सुशांत सिंह राजपूत की मौते के ठीक बाद मौके पर पहुंचने वालों सबसे पहले शख्स थे संदीप सिंह और इसके बाद से आज तक वह खबरों में लगातार हैं। सुशांत की घटना वाले दिन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें संदीप सिंह सुशांत की बहन को सांत्वना देते दिखे थे। अब टाइम्स नाउ को एक वीडियो हाथ लगा है, जो सुशांत के अंतिम संस्कार के समय की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में कूपर हॉस्पिटल के बाहर संदीप लगातार फोन पर नजर आ रहे हैं, जहां सुशांत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया थ। मौके पर संदीप काफी देर तक फोन पर लगे रहे थे।

वीडियो को देखकर यह भी कहा जा रहा है कि संदीप सिंह की बॉडी को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तब संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस की तरफ थम्स अप किया था। लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस की तरफ ऐसा इशारा क्यों किया? क्या वह मुंबई पुलिस की टच में थे?

#CBISushantMurderLeads | Footages from Cooper Hospital doing rounds on social media.

•Sandip Ssingh video
•2 ambulances used
•Sandip’s hand gestures
•Man with pink cap
•Scramble outside hospital
•Mystery men surround

Details: Pranesh. | @thenewshour pic.twitter.com/lqIuwg781w
— TIMES NOW (@TimesNow) August 20, 2020

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद घर पर पहुंचने वाले सबसे पहले शख्स संदीप सिंह के बारे में ऐक्टर के फैमिली फ्रेंड ने यह दावा किया कि दिवंगत अभिनेता की फैमिली से संदीप सिंह को कोई नहीं जानता है।

सुशांत की फैमिली फ्रेंड ने यह भी बताया है कि संदीप ने ही सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को कूपर हॉस्पिटल ले जाने पर जोर दिया था और संदीप का पीआर ही सुशांत की बहन के साथ उनकी तस्वीरें खींच रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि सुशांत के नजदीकी मित्र भी नहीं जानते हैं कि यह संदीप सिंह कौन है? संदीप अंकिता लोखंडे के साथ भी सुशांत के घर पहुंचे थे।

यहां यह भी बता दें कि संदीप सिंह ने सुशांत की मौत को लेकर एक चैनल से बातचीत में खुद कुबूला था कि उनसे बातचीत मेसेज के जरिए होती थी, लेकिन वे इतने क्लोज टच में नहीं थे।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gkQvGO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment