Tuesday, June 23, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का उनके डॉग फज के साथ गोविंदा के गाने पर डांस, खूब वायरल हो रहा है Video

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके कई पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं। ज्यादातर वीडियोज में वह हंसते, खिलखिलाते और जिंदगी से भरपूर दिखाई दे रहे हैं। सुशांत के ऐसे ही रूप को उनके फैंस याद रखना चाहते हैं। सुशांत को उनके पेट्स से काफी लगाव था। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत अपने डॉग फज के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सुशांत के साथ डॉगी का डांस सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके दोस्त और चाहने वाले इस बात को एक्सेप्ट ही नहीं कर पा रहे। उनके निधन के बाद उनके पेट फज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सुशांत की तस्वीर देखकर उदास बैठा था। सुशांत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने घर पर फिल्म 'हीरो नंबर 1' का टाइटल सॉन्ग देख रहे हैं। थोड़ी देर में वह उठकर नाचने लगते हैं। इतना ही नहीं उनका डॉग भी खुशी से उनके साथ उछल-कूद करने लगता है। चल रही है आत्महत्या की जांच सुशांत के कई फैंस उनके कई थ्रोबैक वीडियोज शेयर करके उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी जिसमें जिंदगी में हार न मानने का सोशल मेसेज था। इसके अलावा 'काय पो छे!', 'एसएस धोनी' जैसी कई यादगार फिल्में सुशांत फिल्म इंडस्ट्री को दे गए हैं। 'सुशांत ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ewWh84
via IFTTT

No comments:

Post a Comment