Saturday, September 18, 2021

Sourav Ganguly Biopic: रणबीर के अलावा 'दादा' के रोल में फैन्स को यह ऐक्टर आ रहे हैं पसंद!

पिछले कुछ समय से बॉलिवुड में स्पोर्ट्स बायॉपिक काफी बन रही हैं और इन्हें पसंद भी किया जा रहा है। एमएस धोनी की बायॉपिक रिलीज होने के बाद से ही भारत के पूर्व क्रिकेट कैप्टन () पर भी काफी चर्चाएं चल रही थीं। हाल में लव फिल्म्स ने इस खबर को फाइनल कर दिया है कि कंपनी (Sourav Ganguly)की बायॉपिक को प्रड्यूस करने जा रही है। जैसे ही सौरभ की बायॉपिक की घोषणा हुई उसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच इस बात पर बहस चल रही है कि आखिर में इसमें लीड रोल कौन ऐक्टर निभाने जा रहा है। एक इंटरव्यू में खुद सौरभ से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि फिल्म के मेकर्स आपस में बैठकर स्क्रिप्ट तैयार करने के बाद इस रोल के लिए ऐक्टर को कास्ट करेंगे। सौरभ ने कहा कि भी उनका किरदार निभा सकते हैं मगर यह निर्णय फिल्म के प्रड्यूसर और डायरेक्टर का ही होगा। सौरभ के इस स्टेटमेंट के बाद से लोग रणबीर कपूर () के नाम की चर्चा खूब कर रहे हैं। हालांकि रणबीर कपूर के अलावा सौरभ गांगुली के फैन्स इस किरदार के लिए बांग्ला ऐक्टर () का नाम भी ले रहे हैं। सौरभ गांगुली के नाम से कोलकाता में फैन क्लब चलाने वाले रतन हलदर ने कहा कि उन्हें खुशी होगी सौरभ गांगुली की बायॉपिक में 'दादा' खुद ही अपना किरदार निभाएं। हालांकि एक अन्य फैन ने कहा कि रणबीर कपूर भले ही सौरभ गांगुली की पसंद हों मगर किरदार में वह उनके जैसे मध्यमवर्गीय परिवार के नजर नहीं आ पाएंगे। एक अन्य फैन ने कहा कि रणबीर कपूर इस किरदार के लिए अच्छी चॉइस होंगे क्योंकि वह संजय दत्त की बायॉपिक में खुद को साबित कर चुके हैं। फैन्स के बीच तो इस मुद्दे पर खूब बहस चल रही है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ गांगुली का यह आइकॉनिक किरदार किस ऐक्टर के हाथ लगता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tUoKx3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment