Saturday, September 18, 2021

बॉबी देओल को आ रही है बेटे की याद, शेयर की आर्यमान और वाइफ तान्या के साथ फैमिली पिक्चर

ऐक्टर () के बेटे (Aryaman) भले ही अभी फिल्मों से दूर हों मगर अपने लुक्स के कारण वह हमेशा फैन्स के बीच चर्चा में बने रहते हैं। आर्यमान अभी अपने कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका में कर रहे हैं। इस बीच बॉबी को अपने लाडले की याद आ रही है। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे आर्यमान और पत्नी के साथ एक फैमिली फोटो शेयर किया है। यह फोटो न्यू यॉर्क का ही नजर आ रहा है जिसमें बॉबी के साथ आर्यमान और तान्या नजर आ रही हैं। बॉबी ने इस फैमिली पिक को शेयर करते हुए लिखा, 'वापस यूनिवर्सिटी...तुम्हें बहुत मिस कर रहे हैं। लव यू मेरे आर्यमान।' देखें, बॉबी देओल की शेयर की हुई यह तस्वीर: बता दें कि कुछ साल पहले बॉबी देओल से आर्यमान के बॉलिवुड में आने के बारे में सवाल भी पूछा गया था। तब बॉबी ने कहा, 'मेरा बेटा अभी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। अभी उसका पूरा ध्यान पढ़ाई पर है। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे का पढ़ाई में मन लगता है और मैं चाहता हूं कि वह खुले दिमाग से इस बात पर फैसला ले कि उसे क्या काम करना है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल ने फिल्म 'रेस 3' और वेब सीरीज 'आश्रम' से एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है। पिछली बार बॉबी फिल्म 'क्लास ऑफ 83' में नजर आए थे। अब जल्द ही वह अर्जुन रामपाल और शरमन जोशी के साथ फिल्म 'पेंटहाउस' में नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी फिल्म 'लव हॉस्टल' और 'ऐनिमल' में भी नजर आने वाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XIkULQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment