बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह () अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था। इस खास सेशन में फैन्स और फॉलोअर्स ने रणवीर सिंह से कई मजेदार सवाल पूछे। इस दौरान रणवीर की पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर से सवाल पूछते हुए लिखा, आप घर कब आ रहे हैं? इस पर रणवीर ने बेहद मजाकिया तरीके से जवाब देते हुए कहा,'खाना गरम कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं।' पत्नी को इस तरह से सोशल मीडिया पर जवाब देना फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण कबीर खान की '83' में अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर से स्क्रीन स्पेस करती हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी रोमी देव की भूमिका दीपिका पादुकोण निभाएंगी। इसके अलावा दीपिका का पास कई शानदार प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म। साथ ही पहली बार वह ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में भी दिखाई देंगी। शाहरुख खान के साथ 'पठान' में भी नजर आएंगी, जिसमें जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दूसरी तरफ नाग अश्विन के अगली फिल्म का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट प्रभास नजर आएंगे। वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के ऑफिशियल रीमेक का भी हिस्सा हैं। वहीं रणवीर सिंह के पास दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' शामिल है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3knmtYh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment