'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपनी पहली बॉलिवुड फिल्म 'अर्ध' (Ardh) की शूटिंग के लिए पिछले वीक सेट पर पहुंचीं और उनकी डिमांड ने सबको हैरान कर दिया। खबर है कि रुबीना इस बात पर अड़ी रहीं कि वह फिल्म की शूटिंग तब तक शुरू नहीं करेंगी जब तक उन्हें डबल डोर वैनिटी वैन (double-door vanity van) नहीं मिल जाता। बता दें कि रुबीना पिछले वीक मलवाणी स्थित मोहम्मद अली स्टूडियो पहुंचीं। वहां मौजूद एक सूत्र ने ETimes को जानकारी दी कि रुबीना वहां अपनी कार में ही 45 मिनट तक बैठी रहीं जब तक डबल डोर वैनिटी वैन वहां पहुंच नहीं गया। उन्होंने कहा कि रुबीना सेट पर सुबह 8 बजे पहुंच गई थीं और वह अपनी कार से 8:45 बजे बाहर आईं। ऐसा लग रहा था कि वह डबल डोर वैनिटी वैन ही चाह रही थीं ताकि उनके स्टाफ भी उनके साथ वहीं आसपास रहें। उन्होंने बताया कि रुबीना के लिए जो पहले सिंगल डोर वैनिटी वैन मंगाई गई थी उसे वहां से वापस भेज दिया गया। सूत्र ने बताया कि इस दौरान शूटिंग के प्लान में थोड़ा चेंज किया गया ताकि वक्त जाया न हो। जब तक रुबीना अपने इस वैनिटी वैन का इंतजार कर रही थीं उस दौरान सेट पर मौजूद अन्य ऐक्टर्स के साथ शूटिंग और कुछ क्लोज़-अप सीन लिए गए। जब रुबीना से इस बारे में पूछा गया तो वह हंस पड़ी और जवाब में कहा, 'हा हा हा, इसे और चटपटा बनाने के लिए आप यह भी जोड़ सकते हैं कि मैंने रियल लोकेशन पर शूट करने से इनकार कर दिया, जो कि झोपड़पट्टी वाला इलाका था और मैं सेट छोड़कर निकल गई।' इस फिल्म के डायरेक्शन म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से जब रुबीना को लेकर इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह वैनिटी वैन की वजह से नहीं बल्कि इसलिए अपनी कार में रुकी रहीं क्योंकि बाहर बारिश हो रही थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tQe0ji
via IFTTT
No comments:
Post a Comment