बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में सुपरस्टारडम, कॉन्ट्रोवर्सी, बॉक्स ऑफिस हिट, रॉकी रोमांस सहित सलमान ( OTT Series) की जिंदगी के सभी दिलचस्प किस्से को ओटीटी डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया जाएगा। न्यूज पोर्टल के मुताबिक सलमान खान के बॉलीवुड में तीन दशक के लंबे सफर को एक सीरीज में दिखाया जाएगा जिसमें उनके परिवार, उनके को-स्टार्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर और को- ऐक्टर एंड ऐक्ट्रेसस के इंटरव्यू भी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू हो गया है। यह डॉक्यूमेंट्री सलमान खान की विज फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस करने जा रही है। न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के प्रीमियर के लिए एक टीम ने पहले ही एक ओटीटी के साथ बातचीत शुरू कर दी है। फिलहाल सलमान खान 'टाइगर 3' के इंटरनेशनल शूट शेड्यूल में बिजी हैं। ऐक्टर ने रूस, तुर्की और ऑस्ट्रिया में कैटरीना कैफ के साथ एक्शन एंटरटेनर के लिए शूटिंग कर रहे हैं। भारत लौटने के बाद वह पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा सलमान खान शाहरुख खान की 'पठान', आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' और 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ' में आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3As4lSy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment