बॉलिवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt birthday) आज सोमवार को अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बेटियां आलिया (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने एक छोटी सी पार्टी रखी। इस पार्टी में महेश भट्ट के होनेवाले हसबैंड ऐक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी शामिल हुए। महेश भट्ट के इस बर्थडे पर उनती वाइफ सोनी राजदान और बेटी शाहीन भट्ट शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, उन दोनों ने वीडियो कॉल पर इस बर्थडे पार्टी को जरूर इंजॉय किया। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें महेश भट्ट, पूजा भट्ट के साथ आलिया और रणबीर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और पूजा भट्ट दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम वॉल पर इस पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बर्थडे बॉय के साथ दोनों बेटियां खूब मस्ती करती दिख रही हैं। पूजा भट्ट ने तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'बर्थडे बॉय, लेकिन सेटिंग गर्ल को मिस न करें।' आलिया भट्ट ने पापा के बर्थडे पर इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, '73 साल के यंग। हैपी बर्थडे पापा।' आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें चारों साथ सेल्फी के लिए पोज़ देते दिख रहे हैं। हालांकि देखा जाए तो इस सेल्फी में केवल 4 नहीं बल्कि 6 लोग हैं। महेश भट्ट ने मोबाइल पकड़ रखा है, जिनमें सोनी और शाहीन भी दिख रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kodFBl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment