बॉलिवुड के 'बादशाह' सुपरस्टार () अपनी अगली फिल्म साउथ के मशहूर फिल्ममेकर () के डायरेक्शन में शुरू कर चुके हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है मगर यह अपनी घोषणा होने से ही काफी चर्चा में है। फिल्म में शाहरुख के साथ () और () जैसी ऐक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरू हो चुकी है। अब एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट की मानें तो पता चल गया है कि फिल्म का प्लॉट क्या होगा। एक न्यूज रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख की यह फिल्म एक रिवेंज ऐक्शन थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ महिलाओं की एक टीम होगी जिसमें नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा जैसी हिरोइनें शामिल होंगी। ये सभी अपना बदला लेने के लिए किसी ऐसी चीज की चोरी करते हैं जिस तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। वैसे लगभग इसी प्लॉट पर शाहरुख खान की एक और फिल्म 'हैपी न्यू इयर' बन चुकी है जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म का प्लॉट सामने आने के बाद बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि शाहरुख की यह फिल्म भी 'हैपी न्यू इयर' की तरह फ्लॉप हो सकती है। हालांकि यह सभी अभी अंदाजे हैं ऑफिशली फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान देने वाले हैं। इस बीच शाहरुख अपनी दूसरी फिल्म '' की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और यह साल 2022 में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lIY8eQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment