70 और 80 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा सिन्हा (Shatrughan Sinha) सिर्फ अपनी ऐक्टिंग ही नहीं बल्कि लेट-लतीफी के लिए भी जाने जाते थे। शत्रुघ्न सिन्हा को किसी भी जगह लेट पहुंचने की आदत इस कदर लग चुकी थी कि वह खुद ही शादी में भी 3 घंटे की देरी से पहुंचे थे। इसका खुलासा शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही एक इवेंट के दौरान किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक पैनल डिस्कशन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलाव और काम करने के तौर-तरीकों के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने अपनी लेट-लतीफी का किस्सा भी सुनाया। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह सेट पर भी देरी से पहुंचते थे और समय के बिल्कुल भी पाबंद नहीं थे। 'मैं खुद की शादी में ही 3 घंटे लेट पहुंचा था' शत्रुघ्न ने कहा, 'मैं अपनी खुद की शादी में ही 3 घंटे लेट पहुंचा था।' बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐक्ट्रेस पूनम चंदीरमानी (Poonam Chandiramani) से शादी की थी, जिन्होंने बाद में नाम बदलकर पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) रख लिया। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और फिर साल 1980 में शादी कर ली। पढ़ें: 'लेट पहुंचा पर टाइम पर काम पूरा किया, नखरे नहीं दिखाए' सेट पर लेट पहुंचने का किस्सा सुनाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, 'मैं सेट पर बहुत ही ज्यादा लेट पहुंचता था। हालांकि मैं अपना सारा काम समय पर पूरा करने के लिए भी जाना जाता था। कई बार सेट पर लेट पहुंचने के बावजूद मैं समय से पहले ही काम पूरा कर लेता था।' शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'मैंने कभी किसी को तंग नहीं किया और न ही नखरे दिखाए। मैंने कभी नहीं कि भई आज मैं शूट करने के मूड में नहीं हूं। कभी ऐसा नहीं हुआ कि आउटडोर शूट पर नहीं पहुंचा। बल्कि अगर मुझे कभी बुखार भी होता था तो भी मैं सेट पर जाता था।' पढ़ें: जब बीमार होने के बावजूद शूटिंग पर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलजार की एक फिल्म से जुड़ा वह किस्सा भी सुनाया जब बीमार होने के बावजूद वह शूट पर पहुंचे थे। यह फिल्म 'मेरे अपने' के दौरान की थी। शत्रुघ्नन सिन्हा ने बताया कि उन्होंने गुलजार साहब को सलाह दी कि वह अपना एंट्री सीन ग्लासेस पहनकर शूट करेंगे। लेकिन गुलजार साहब ने उनसे कहा कि वह एक या दो दिन बात सेट पर तब आएं जब आंखें ठीक हो जाएं। उसके बाद फिर आराम से शूटिंग कर ली जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी किसी फिल्म की शूटिंग कैंसल नहीं की। भले ही शत्रुघ्न सिन्हा अपने जमाने में सेट पर लेट पहुंचते रहे हों, लेकिन उन्होंने आज के दौर के उन स्टार्स की तारीफ की जो वक्त के पाबंद हैं और सेट पर टाइम से पहुंचते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3u8xgZE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment