Thursday, July 22, 2021

Sonam Kapoor नहीं हैं Pregnant, ऐक्‍ट्रेस ने अफवाहों के बीच 'फोटो' शेयर कर तोड़ी चुप्‍पी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) कुछ दिनों पहले ही लंदन से भारत लौटी हैं। सोनम के भारत आते ही उनके फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं वहीं दूसरी तरफ सोनम की प्रेग्नेंसी की अफवाह भी काफी सुर्खियों में है। अब सोनम ( Pregnancy) ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाह पर विराम लगाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह एक बूमरैग वीडियो है, जिसमें सोनम गरम पानी पी रही हैं। सोनम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'पीरियड के पहले दिन गर्म पानी की बोतल और अदरक वाली चाय।' सोनम ने इस वीडियो के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहे सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोनम ने साफ कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है। कोरोनावायरस महामारी लॉकडाउन के कारण सोनम पिछले कई महीनों से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही थीं। जब सोनम लंदन से भारत लौटी उनके पापा अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सोनम कपूर का एयरपोर्ट लुक हमेशा की तरह सुर्खियों में रहा और उसी बीच सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी तूल पकड़ लिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। फिल्म में सोनम के अपोजिट साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान भी नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3izh9ik
via IFTTT

No comments:

Post a Comment