Wednesday, July 7, 2021

Neetu Kapoor Birthday: आधी रात को नीतू कपूर की जन्‍मदिन का जश्‍न, करीना-आलिया भी आईं नजर

बॉलिवुड की खूबसूरत और दिग्गज ऐक्ट्रेस में शुमार नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 8 जुलाई, 2021 को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू कपूर ( Birthday Party) के बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने देर रात उनके घर पर स्पेशल बर्थडे पार्टी रखी। जिसमें रणधीर कपूर, करीना कपूर (), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), रणबीर कपूर (), आलिया भट्ट (), बबीता कपूर, आदर जैन समेत सभी परिवार के सदस्य उनके घर पर पहुंचे। बर्थडे पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में परिवार के सभी सदस्य बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट ने रिप्ड डेनिम जींस के साथ व्हाइट टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नीतू सिंह भले ही पहले के मुकाबले अब फिल्में कम करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 8 साल के उम्र से की थी। 'सूरज', 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी हैं'। इन फिल्मों में नीतू सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। सिर्फ 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म में बतौर लीड ऐक्ट्रेस नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xqpLOB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment