Thursday, July 22, 2021

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला पोस्ट, लिखा- भविष्य में चुनौतियों के लिए तैयार

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () के पति () को 19 जुलाई को पॉर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में मुंबई की काइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इस पर शिल्पा शेट्टी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अब ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनका यह पहला पोस्ट है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी किसी बुक का एक पेज शेयर किया है। इस पर शुरुआत में अमेरिकन ऑथर जेम्स थर्बर का एक कोट लिखा है, 'गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें या डर में आगे न देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें।' शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में आगे लिखा, 'हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हम इस आशंका के डर में रहते हैं कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है। अभी जो हो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देख रहा है बल्कि पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है।' शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैं गहरी सांस लेता हूं, यह जानकर खुशी होती कि मैं जिंदा हूं। मैं अतीत में चुनौतियों का सामना कर चुका हूं और भविष्य में चुनौतियों से सामना करुंगा। आज मुझे अपना जीवन जीने में विचलित होने की जरूरत नहीं है।' शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि उन्होंने इन दिनों की अपनी स्थितियों के बारे में बताया है। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के पॉर्नोग्राफी मामले के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन वह निश्चित रूप से जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन्हें ऐक्ट्रेस के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rrNJqt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment