इस वक्त शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के हसबैंड राज कुंद्रा (Raj Kundra) पॉर्न फिल्मोग्राफी के आरोपों को लेकर कानून शिकंजे में हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में तेजी से जांच चल रही है और मुंबई पुलिस ने उनके अलग-अलग अकाउंट्स से 7 करोड़ 31 लाख रुपये की रकम सीज़ की है। बताया जाता है कि राज 9 कंपनियों में बतौर डायरेक्टर काम कर रहे थे। अब एक नजर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की अकूत सम्पत्ति पर, जिसके बारे में हो सकता है कि आपके पहले कुछ पता भी न हो। हो सकता है आपको इस बारे में जानकर हैरानी हो कि राज कुंद्रा ने एक अपार्टमेंट दुबई और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में भी खरीदा था। यह फ्लैट राज ने अपनी खूबसूरत वाइफ शिल्पा शेट्टी के लिए खरीदा था। राज ने इस इमारत के 19वें फ्लोर पर यह अपार्टमेंट खरीदा था, जो किसी भी बॉलिवुड स्टार को उनकी ऐनिवर्सरी पर मिलने वाले सबसे महंगे गिफ्ट में से एक कहा जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने इसे यह कहकर बेच दिया था कि यह फ्लैट काफी छोटा था जो फैमिली के हिसाब से ठीक नहीं। मुंबई में जुहू बीच पर समंदर किनारे राज कुंद्रा ने अपनी वाइफ शिल्पा शेट्टी के लिए शानदार विला खरीदा। करोड़ों की कीमत वाले इस बंगलो में राज अपनी फैमिली के साथ रहते हैं और इसकी झलकियों शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया करती हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की महंगी प्रॉपर्टी लंदन में भी है। बताया जाता है कि Weybridge में 7 बेडरूम वाली इस प्रॉपर्टी का नाम राज महल है। शिल्पा और राज अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए लंदन पहुंचा करते हैं। राज कुंद्रा ने अपने एंगेजमेंट पर शिल्पा शेट्टी को हार्ट शेप नैचुरल वाइट डायमंड रिंग गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ बताई जाती है। इतना ही नहीं राज कुंद्रा ने शादी पर अपनी दुल्हन शिल्पा के लिए 50 लाख रुपए का लहंगा खरीदा था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आलीशान लाइफ जीना पसंद करते हैं। वे दोनों उन सिलेब्रिटीज़ में से हैं जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। अक्सर दोनों अपनी फैमिली के साथ प्राइवेट जेट से सफर किया करते हैं। राज और शिल्पा के पास लग्ज़री कार की भरमार है। शिल्पा ने जब ब्लू लैम्बॉर्गिनी खरीदी थी तो इंटरनेट पर खूब छाई रही थीं। दोनों के पास BMW Z4 जैसी कई और शानदार कार हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iA8cFv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment