इंटरनैशनल स्टार () हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा काफी समय से लंदन में शूटिंग कर रही हैं। बीच में कुछ दिनों के लिए अमेरिका जाने के बाद अब वह एक बार फिर लंदन पहुंच गई हैं। इस बीच प्रियंका ने अमेरिका के इंडिपेंडेस डे पर अपने पति और पॉप स्टार () के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। प्रियंका अपने पति निक जोनस के बहुत मिस कर रही हैं। निक के साथ अपनी पुरानी तस्वीर में प्रियंका ने एक स्ट्रिप्ड ड्रेस जबकि निक ने अमेरिकन फ्लैग वाली शर्ट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'हैपी 4th जुलाई।' देखें, प्रियंका की निक के साथ वाली यह तस्वीर: प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज में कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने एक रिफ्रेशिंग कूल ड्रिंक की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक तस्वीर में वह अपने पालतू डॉगी डियाना , गिनो और पांडा के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस बीच निक जोनस इस समय अमेरिका के ओहायो में बेसबॉल का मैच देखते हुए हॉलिडे इंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने स्टेडियम के व्यू वाली एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय लंदन में शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका हॉलिवुड फिल्मों 'मेट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी। पिछली बार प्रियंका फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका पिछली बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसके बाद से प्रियंका ने कोई बॉलिवुड फिल्म साइन नहीं की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3AvOxi0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment