बॉलिवुड के सबसे बड़े प्रड्यूसर-डायरेक्टर में से एक () अपनी अगली फिल्म की घोषणा 6 जुलाई मंगलवार को सुबह 11 बजे करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम '' () होगा। फिल्म में रॉकी का किरदार () और रानी का किरदार () निभाने जा रही हैं। रणवीर और आलिया के अलावा भी इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में और शबाना आजमी को आलिया भट्ट के ग्रैंडपैरंट्स का किरदार दिया गया है जबकि जया बच्चन रणवीर सिंह की ग्रैंडमदर की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से पहले धर्मेंद्र और शबाना आजमी साल 1988 की फिल्म 'मर्दों वाली बात' में नजर आए थे। अब दूसरी बार दोनों साथ में नजर आएंगे। जया बच्चन इससे पहले करण जौहर के डायरेक्शन में 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में नजर आ चुके हैं। रणवीर और आलिया की बात करें तो वे इससे पहले 'गली बॉय' में नजर आ चुके हैं जिसमें इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर महीने में शुरू हो सकती है और इसे 5-6 महीने के शेड्यूल में पूरा कर लिया जाएगा। करण जौहर 5 साल बाद किसी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का डायरेक्शन किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dO7O4F
via IFTTT
No comments:
Post a Comment