पिछले कुछ समय से सिलेब्रिटीज की सफलता के पैमाने के तौर पर काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसीलिए इस बात की हमेशा चर्चा होती रहती है कि आखिर किस सिलेब्रिटी के कितने फॉलोअर्स हैं और सबसे आगे कौन है। इंडिया से इस मामले में बात की जाए तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में (Priyanka Chopra) सबसे आगे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग केवल इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ 52 लाख को क्रॉस कर चुकी है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में पहली ऐसी एशियन ऐक्टर बन गई हैं जिसके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ 50 लाख से ज्यादा है। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि बॉलिवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड में भी काफी पॉप्युलर हो रही हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' में काम करने और फिर निक जोनस से शादी करने के बाद उनकी पॉप्युलैरिटी में और ज्यादा इजाफा हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब हॉलिवुड में कियानू रीव्स के साथ 'मैट्रिक्स 4' में, सैम ह्यूगन और सलीन डियॉन के साथ एक रोमांटिक फिल्म में और क्रिस प्रैट के साथ ऐक्शन फिल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' में नजर आएंगी। पिछली बार प्रियंका चोपड़ा 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। बॉलिवुड की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई थी। इसके बाद से प्रियंका ने कोई बॉलिवुड फिल्म साइन नहीं की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xlXZCD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment