Saturday, July 3, 2021

'द फैमिली मैन 2' के बाद 'अरविंद' शरद केलकर को मिल रही मौत की धमकी, वजह है सुचि

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और प्रियामणि (Priyamani) की केमिस्‍ट्री को 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) में काफी पसंद किया गया। हालांकि, इस वेब शो में कपल की शादीशुदा लाइफ में तीसरे की एंट्री के कारण उतार-चढ़ाव देखे गए और वह तीसरा शख्‍स शरद केलकर यानी अरविंद थे। अरविंद को सुचिया/सुचि (प्रियामणि) के प्रति काफी लगाव होता है। शो के दौरान ऐसे संकेत मिलते रहते हैं कि सुचि ने अरविंद के साथ मिलकर श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) को लोनावला में चीट किया। शो के तगड़े फैंस को यह काफी बुरा भी लग गया। लोग कह रहे- श्रीकांत और सुचि से दूर रहो अब एक हालिया इंट्रैक्‍शन में शरद ने बताया कि उन्‍हें नफरत भरे कई मेसेज मिल चुके हैं जिसमें जान से मारने की धमकी तक शामिल है। लोग कह रहे हैं कि अरविंद को श्रीकांत और सुचि से दूर रहना चाहिए। रोज आते हैं मेसेज शरद ने बताया कि उन्‍हें रोज जान से मारने के मेसेज मिलते हैं। उन्‍होंने कहा, 'श्रीकांत और सुचि के बीच मत आओ, जान से मार देंगे तुमको...इस तरह की कई धमकियां मिलती हैं। अब आदत हो गई है।' लोनावला मिस्‍ट्री पर बन रहे मजेदार मीम्‍स शरद ने लोनावला मिस्‍ट्री पर भी बात करते हुए कहा, 'पहले सीजन में थेअरी काफी बड़ी हो गई कि अरविंद असल में जुल्फिकार है जिसके लिए मिशन पूरा किया गया। अब हर रोज कई सारे मीम्‍स बन रहे हैं, जैसे जब अरविंद और सुचि लोनावला में थे तो चेल्‍लम सर हमें देख रहे थे या जब श्रीकांत चेन्‍नै में था तो मैं और सुचि बीच पर डांस कर रहे थे। ये मीम्‍स बेहद मजेदार और क्रिएटिव हैं और ये शो के फेवर में जा रहे हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xhIw6M
via IFTTT

No comments:

Post a Comment